Kiara Advani देंगी दीपिका पादुकोण और आल‍िया भट्ट को कड़ी टक्‍कर, इस फ‍िल्‍म मेक‍र की बनीं पहली पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 12:08 PM IST

Kiara Advani अब बॉलीवुड के एक टॉप फ‍िल्‍ममेकर की पसंद बन गई हैं। चर्चा है क‍ि दीपिका पादुकोण और आल‍िया भट्ट को मात देते हुए वह उनकी अगली फ‍िल्‍म में काम करेंगी।

Kiara Advani Next Movie: क‍ियारा आडवाणी को बॉलीवुड ने थोड़ा देर से नोट‍िस क‍िया, लेक‍िन उनको उनके ह‍िस्‍से का क्रेड‍िट अब मिलने लगा है। शेरशाह में स‍िद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ उनकी पेयर‍िंग को दर्शकों ने भरपूर पसंद क‍िया। अब सुनने में आया है क‍ि क‍ियारा बॉलीवुड के एक बड़े फ‍िल्‍ममेकर की नई पसंद गई हैं। ये फ‍िल्‍ममेकर मह‍िला प्रधान फ‍िल्‍मों को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारने वाले माने जाते हैं और ऐश्‍वर्या राय, दीपिका पादुकोण और आल‍िया भट्ट तक को शानदार रोल दे चुके हैं। खबरों की मानें तो क‍ियारा उनकी इस फ‍िल्‍म की शूट‍िंग इसी साल में ही शुरू कर देंगी। 

ये फ‍िल्‍म मेकर हैं संजय लीला भंसाली जो इन द‍िनों आल‍िया भट्ट के साथ गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। ये फ‍िल्‍म थ‍िएटर्स खुलने के साथ र‍िलीज हुई है और शानदार कलेक्‍शंस के साथ सभी को इंप्रेस कर रही है। क‍ियारा के ल‍िए ये फ‍िल्‍म इसल‍िए भी खास होगी क्‍योंक‍ि सभी यही कयास लगा रहे थे क‍ि संजय अपनी अगली फ‍िल्‍म आल‍िया भट्ट या फ‍िर दीपिका पादुकोण को मौका देंगे। लेक‍िन इंडस्‍ट्री की चर्चा से तो यही लग रहा है क‍ि क‍ियारा उनकी अगली फ‍िल्‍म में काम करेंगी। चल‍िए इंतजार करते हैं क‍ि इस खबर की कंफर्मेशन हमारे पास कब आती है। 

End of Article