बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर रिएक्टर करना अर्जन कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगा डाली क्लास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 01:32 AM IST

Arjun Kapoor trolled on social media : अर्जुन कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा हम सबको इसके खिलाफ अब कुछ करना चाहिए जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Arjun Kapoor trolled social media : सोशल मीडिया पर चल रहे बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन के बायकॉट का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। अब इस मामले में अर्जुन कपूर ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि ये हमारे सबसे बड़ी गलती है कि हम इस मुद्दे पर चुप है। लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमनें ये माना कि हमारा काम बोलेगा। उन्होंने आगे कहा, हमें अपने हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं है। लेकिन हमें अब और सहन नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है कि अब हम लोगों को मिलकर कुछ करना चाहिए। जो लोग लिखते है या ट्रेंड चलाते हैं उनका रियलिटी से कोई वास्ता नहीं होता है। इन लोगों ने अपनी आदत बना ली है। अर्जुन के इस बयान पर भड़के नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

End of Article