Adipurush में श्री राम-सीता का किरदार निभाएंगे प्रभास और कृति सेनन, बाहुबली से भी ज्यादा होगा फिल्म का बजट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 11:45 PM IST

Adipurush Movie: फिल्म आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन का रोल क्या होगा, इसकी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट भी बाहुबली से ज्यादा होगा।

Adipurush Movie: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक अहम बात सामने आई है। ये कि फिल्म में दोनों स्टार्स राम और सीता की जोड़ी के रूप में पर्दे पर नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसका बजट करीब 500 करोड़ बताया जा रहा है जो कि प्रभास को पैन इंडिया स्टार बनाने वाली फिल्म बाहुबली के बजट से कहीं ज्यादा है। यह फिल्म हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण पर आधारित है और सैफ अली खान को इसमें लंकेश के किरदार के लिए लिया गया है। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि  अजय देवगन फिल्म में भगवान शिव का रोल निभाते नजर आ सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं जो इससे पहले अजय देवगन के साथ तान्हाजी बना चुके हैं। 

End of Article