Mahavatar Movie New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपकमिंग फिल्म महावतार (Mahavatar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल अपनी फिल्म महावतार (Mahavatar) की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म महावतार को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म महावतार के विक्की कौशल ने कुछ ऐसा करने वाले है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि विक्की कौशल फिल्म महावतार के लिए क्या खास करने वाले हैं, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Heer Ranjha से बाहर हुईं Sara Arjun!! सितम्बर से शूटिंग शुरू करेंगे Rohit Saraf
विक्की कौशल बढ़ाएंगे वजन
एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म महावतार को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसकी वजह फिल्म महावतार को लेकर आया एक नया अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए विक्की को अपने शरीर में बड़ा बदलाव करना होगा। इसके लिए उन्होंने खास फिटनेस प्लान, सख्त डाइट और हैवी वर्कआउट शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वो इस किरदार के लिए 25 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाएंगे, ताकि स्क्रीन पर उनका लुक बिल्कुल अलग और दमदार दिखाई दे। Mid Day के अनुसार विक्की एक बार फिर सेलिब्रिटी फिटनेस कोच तेजस लालवानी के साथ काम करेंगे, जिन्होंने पहले 'छावा' के लिए उनकी बॉडी में ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की थी। उम्मीद है कि उनकी तैयारी सितंबर में शुरू हो जाएगी, जिससे उन्हें दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मनचाहा लुक पाने के लिए लगभग तीन महीने का समय मिलेगा। लेकिन आपको बता दें कि विक्की कौशल से जुड़ी इस खबर को लेकर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मैं शायद ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' CJP के सौरव दास ने Kangana Ranaut को मारा ताना
कब रिलीज होगी फिल्म?
अमर कौशिक( Amar Kaushik) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म महावतार से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद फैंस मूवी की रिलीज के लिए बेताब हो गए हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। विक्की कौशल की फिल्म महावतार को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
