Uunchai box office weekend collection: फिल्म ने शुक्रवार को 1.81 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म ने शनिवार को 3.65 करोड़ बनाए। वहीं सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई के रविवार के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ऊंचाई ने अपने तीसरे दिन लगभग 35 से 40 प्रतिशत की छलांग लगाई है। इस बढ़त को देखते हुए फिल्म ने दूसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में एक हेल्दी शुरुआत दर्ज कराई है। एक अनुमान के मुताबिक फिल्म ऊंचाई ने अब तक तीसरे दिन करीब 4.90 से 5.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यानि की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन फिल्म का 10.50 करोड़ पहुंच चुका है।
कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने अब तक सबसे अच्छा कलेक्शन किया है। महज तीन दिन में ऊंचाई ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। इस शानदार कलेक्शन का एक बड़ा श्रेय सूरज बड़जात्या की ब्रांड वैल्यू को जाता है। जैसा कि हम जानते हैं ऊंचाई को सीमित स्क्रीन्स (500 से कम) पर रिलीज किया गया था और पूरे वीकेंड में इसने अच्छी कमाई दिखाई है।
अगर फिल्म ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होती तो इसका कलेक्शन कम से कम 25 से 30 प्रतिशत अधिक होता। क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में शनिवार और रविवार को मांग को पूरा करने के लिए शोज की पर्याप्त आपूर्ति नहीं थी। अब तक के आंकड़ों के हिसाब से ऊंचाई सोमवार को ओपनिंग डे से बेहतर कलेक्शन रिकॉर्ड कर सकती है।
ऐसी है कहानी
फिल्म की कहानी शुरुवात में चार वृद्ध दोस्त अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डेन्नी डेन्जोंगपा को दिखाया जाता है, जिसमें से एक दोस्त डेन्नी की मृत्यु होने पर बच्चे तीन दोस्त अपने चौथे दोस्त की लास्ट विश को पूरा करने के लिए माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई नापने नीलक पड़ते हैं। बेहद मुश्किल भरे लम्बे सफर पर और कड़ाके की ठण्ड में वह अपने मित्र के लिए अपने जीवन की सबसे कठिन यात्रा शुरू करते हैं। एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने के लिए अपने आरामदायक दिल्ली जीवन को छोड़कर इस तिकड़ी दोस्तों की कहानी वाकई रोमांचकारी हैं, क्योंकि दोस्ती ही उनकी प्रेरणा थी!
