बॉलीवुड

'मेरी बेचैनी को सुकून देते हैं विक्की'- Katrina Kaif ने पति की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2026, 01:39 PM IST

Katrina Kaif Speak on Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी जिंदगी के कई अहम रोल निभा रही हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि इस सफर में पति विक्की कौशल कैसे उनका साथ देते हैं।

Image

बिजनेस, शादी और मदरहुड के बीच कैसे तालमेल बैठा रही हैं कैटरीना कैफ? विक्की कौशल को बताया अपना सहारा (Image Source: Katrina Kaif Instagram)

Katrina Kaif Speak on Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जिंदगी में बीते कुछ समय में कई बदलाव आए हैं। एक तरफ वो मां बनने के बाद अपनी नई जिम्मेदारियों को समझ रही हैं, तो दूसरी तरफ अपने काम और बिजनेस को भी पूरा समय दे रही हैं। कैटरीना उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ अपना बिजनेस भी खड़ा किया है। ऐसे में उनके लिए घर और काम के बीच तालमेल बैठाना हमेशा आसान नहीं होता। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इसी व्यस्त जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की तारीफ करती नजर आईं।

कैटरीना कैफ ने की विक्की कौशल की तारीफ

कैटरीना कैफ ने CNBC-TV18 के शो 'यंग टर्क्स रीलोडेड' (Young Turks Reloaded) में Nykaa की सह-संस्थापक अद्वैता नायर (Adwaita Nayar) के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty को चलाने और एक साथ कई जिम्मेदारियां निभाने के बारे में बात की। कैटरीना ने बताया कि जब आप किसी काम को लेकर जुनूनी होते हैं, तो उसके लिए घंटों का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार वीकेंड पर भी काम की बातें होती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके काम के घंटों का हिसाब रखने वाला एक शख्स है और वो उनके पति विक्की कौशल हैं। कैटरीना के मुताबिक, विक्की अक्सर उनसे फोन नीचे रखने और काम से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा, 'ब्रांड के साथ हम जहां तक पहुंचे हैं, उसके लिए आपको सच में घंटों की गिनती नहीं करनी चाहिए। मेरा फोन नीचे रखने के लिए एक शख्स है, जो घंटों का हिसाब रखता है, और वो मेरे पति हैं। लेकिन जब आप किसी काम को लेकर जुनूनी होते हैं, तो आप घंटों या घड़ी की तरफ नहीं देखते।'

'मेरी बेचैनी को सुकून देते हैं विक्की'

कैटरीना ने बातचीत में ये भी बताया कि एक एक्टर, बिजनेसवुमन, पत्नी और मां की जिम्मेदारियों को एक साथ निभाना कैसा है। उनके मुताबिक, हर भूमिका के साथ तालमेल बैठाने में समय लगता है और खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर बार चीजें सही नहीं हो पातीं या दिन के आखिर में आप तनाव और थकान महसूस करते हैं, तो खुद के साथ नरमी बरतना जरूरी है। इसी दौरान कैटरीना ने विक्की कौशल के सपोर्ट की भी तारीफ की। उन्होंने पति को अपनी बेचैनी का सुकून बताते हुए कहा, 'मेरे पति बहुत सपोर्टिव हैं। वो मेरी बेचैनी को सुकून देते हैं। ये अब तक का एक शानदार सफर रहा है।'

2021 में हुई थी कैटरीना और विक्की की शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। नवंबर 2025 में कपल ने अपने बेटे वियान कौशल (Vihaan Kaushal) का स्वागत किया। फिल्मों की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' (Merry Christmas) में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के साथ नजर आई थीं। वहीं, विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्मों में 'लव एंड वॉर' (Love & War) और 'महावतार' (Mahavatar) शामिल हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article