बॉलीवुड

Raja Shivaji X Review: लोगों ने रितेश की मूवी को दिए फुल नंबर, सलमान खान ने उड़ाया गर्दा

Raja Shivaji X Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। आइए इस रिपोर्ट में जानते है लोग मूवी को कैसा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

Image

लोगों ने रितेश की मूवी को दिए फुल नंबर (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

Raja Shivaji X Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) ने कैमियो किया है। अब सभी लोग ट्वीटर पर फिल्म राजा शिवाजी की चर्चा कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है एक्स लोग मूवी को कैसा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें-'तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते...' Raja Shivaji में रोल के लिए सलमान ने रितेश से की थी बात)

rajas (3)

लोगों ने रितेश की मूवी को दिए फुल नंबर (pic credit-twitter)

लोगों ने राजा शिवाजी को दिए फुल नंबर

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज होने के साथ ही एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। वहीं सलमान खान का लुक भी तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान मूवी में जीवा महाला के रोल में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सलमान भाई ने दिल जीत लिया बिल्कुल योद्धा लग रहे है भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सलमान खान ने मूवी में जान फूंक दी।' एक अन्य ने लिखा, 'रितेश देशमुख की फिल्म इतिहास रचने वाली है।' इसी तरह से लोग फिल्म राजा शिवाजी पर प्यार बरसा रहे हैं। ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी।

राजा शिवाजी में नजर आ रहे है ये स्टार्स

फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया देशमुख संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म राजा शिवाजी हिंदी में भी रिलीज हुई है। शुरुआती बुकिंग ट्रेंड्स के अनुसार, हिंदी वर्जन से फिल्म लगभग 2 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है। दोगुनी अंकों (डबल डिजिट) में ओपनिंग करने के लिए फिल्म को हिंदी और तेलुगु बाजार में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि इन दोनों वर्जन से कुल कमाई 10 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद है। हालांकि, मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के बावजूद फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र से आने की उम्मीद है। चूंकि फिल्म 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी के मौके पर रिलीज हो रही है, इसलिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर हिंदी वर्जन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करता है, तो ‘राजा शिवाजी’ पहले दिन 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article