बॉलीवुड

King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone का लुक हुआ LEAK

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग मूवी किंग की शूटिंग विदेश में कर रहे हैं, जहां से दोनों के लुक लीक हो गए हैं। साउथ अफ्रीका से वायरल वीडियोज में दोनों शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Image

King Movie से लीक हुआ Shah Rukh Khan Deepika Padukone का लुक (Image Source: Social Media)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म किंग का एक हिस्सा शूट करने के लिए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद साउथ अफ्रीका पहुंच हुए हैं, जहां शाहरुख-दीपिका भी हैं। साउथ अफ्रीका से दीपिका-शाहरुख के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म किंग के सेट से लीक हुए इन वीडियोज के साथ शाहरुख-दीपिका के लुक्स भी रिवील हो गए हैं। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji X Review: लोगों ने रितेश की मूवी को दिए फुल नंबर, सलमान खान ने उड़ाया गर्दा)

King से लीक हुए Shah Rukh Khan Deepika Padukone के लुक

King से लीक हुए Shah Rukh Khan Deepika Padukone के लुक

King के सेट से सामने आए Shah Rukh Khan-Deepika Padukone के लुक

इंटरनेट पर इस वक्त शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के कुछ वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों किंग मूवी के सेट पर नजर आ रहे हैं। फिल्म किंग की शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही है, जहां ये दोनों मौजूद हैं। वायरल हो रहे वीडियोज में शाहरुख खान ब्राउन रंग के कपड़ों में तो दीपिका पादुकोण गोल्डन रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फैंस इन दोनों का ग्लैमरस लुक देखकर खुश हो उठे हैं और फिल्म किंग के इंतजार में लग गए हैं। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में होगी कमाई, रितेश-सलमान का चलेगा जादू)

प्रेग्नेंसी में King शूट कर रही हैं Deepika Padukone

अदाकारा दीपिका पादुकोण ने बीते दिनों ही अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी थी कि वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण कुछ समय के बाद शूटिंग नहीं कर पाएंगी, जिस कारण वो जल्दी-जल्दी अपने प्रोजेक्ट्स निपटा रही हैं। फिल्म किंग इस साल के अंत में रिलीज होनी है, जिस कारण सिद्धार्थ आनंद जल्द से जल्द दीपिका पादुकोण के सीन्स शूट कर रहे हैं।

Suhana Khan करेंगी फिल्म King से डेब्यू

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी फिल्म किंग का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म से वो थिएट्रिकल डेब्यू करेंगी। खबरों की मानें तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सुहाना खान के साथ शूटिंग पूरी कर ली है। कुछ वक्त पहले सुहाना के साथ मुंबई शेड्यूल शूट किया गया था, जिसमें उन्होंने भी जमकर एक्शन किया था। बताते चलें कि फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने अलग लुक भी धारण किया है। ये मल्टीस्टारर क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article