बॉलीवुड

Tu Hai Meri Kiran Trailer Out: प्यार, जुनून और रहस्य से भरपूर सोनाक्षी-जहीर की फिल्म, देखें ट्रेलर

Tu Hai Meri Kiran Trailer Out: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नई फिल्म 'तू है मेरी किरण' (Tu Hai Meri Kiran) का दमदार ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर फेस का उत्साह बढ़ा दिया है।

Image

'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर हुआ रिलीज (Pic Credit: Grab From You Tube)

Tu Hai Meri Kiran Trailer Out: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म 'तू है मेरी किरण' (Tu Hai Meri Kiran) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मूवी की घोषणा के बाद फैन्स लंबे समय से ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे थे। इस मूवी की कहानी पहली नजर होने वाले प्यार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसमें एकतरफा प्यार, जुनून, रहस्य और सस्पेंस की परतें जुड़ती दिखाई देती हैं। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की केमिस्ट्री भी दमदार लग रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yami Gautam और Aditya Dhar नहीं छोड़ेंगे मुंबई, हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों पर आया बड़ा अपडेट)

सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते में छिपा है बड़ा राज

ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच एक नजर में होने वाला प्यार दिखाया गया है। अहम बात यह है कि जहीर, जो सोनाक्षी के लिए फील करता है, उसे सोनाक्षी समझ नहीं पाती है। कहानी आगे बढ़ने के साथ यह रिश्ता नार्मल लव स्टोरी से कहीं ज्यादा पेचीदा होता हुआ नजर आता है। ट्रेलर की खास बात यह है कि मेकर्स ने कहानी के अहम पहलुओं को पूरी तरह सामने नहीं आने दिया है। यही वजह है कि दर्शकों के मन में यह सवाल बना रहता है कि आखिर दोनों किरदारों के बीच में क्या चल रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना स्टारर 'Ranabaali' की टिकट नहीं होंगी महंगी, मेकर्स ने किया कन्फर्म)

इस मूवी का निर्देशन करण रावल ने किया है जबकि इसे विशाल राणा ने अपने प्रोडक्शन हाउस Echelon Productions के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। 'तू है मेरी किरण' सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 को दस्तक देने के लिए तैयार है। वैसे आप इस मूवी के ट्रेलर को देखकर कितने उत्साहित हैं? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के जरिए भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article