बॉलीवुड

Yami Gautam और Aditya Dhar नहीं छोड़ेंगे मुंबई, हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों पर आया बड़ा अपडेट

Yami-Aditya Not Leaving Mumbai: आदित्य धर की टीम ने फिल्ममेकर और यामी गौतम के मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। टीम ने बताया कि ये खबरें सही नहीं हैं।

Image

मुंबई नहीं छोड़ेंगे यामी-आदित्य (Pic Credit: Instagram)

Yami-Aditya Not Leaving Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर इन दिनों मुंबई छोड़ने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यामी और आदित्य को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह की रिपोर्ट्स फैन्स के बीच बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अब इस पूरे मामले पर आदित्य धर की टीम ने चुप्पी तोड़ दी है। टीम ने यह क्लियर कर दिया है कि इस तरह की खबरें गलत हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना स्टारर 'Ranabaali' की टिकट नहीं होंगी महंगी, मेकर्स ने किया कन्फर्म)

हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट नहीं होंगे यामी-आदित्य

यामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने की खबरों को लेकर SCREEN ने आदित्य धर की टीम से संपर्क किया। डायरेक्टर की टीम ने इस तरह की खबरों को गलत बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक जब टीम से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं। यह खबर कौन भेज रहा है?' टीम ने यह क्लियर कर दिया है कि वो यामी-गौतम का मुंबई छोड़कर जाने का अभी कोई प्लान नहीं है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की 'रामायण' के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा)

कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि यामी गौतम ने हिमाचल प्रदेश के गोहर में करीब 25 एकड़ जमीन के साथ एक लगभग 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी है। हालांकि इन खबरों पर यामी गौतम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को आने वाले दिनों में फिल्म 'नई नवेली' में देखा जाएगा। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। वहीं दूसरी ओर आदित्य धर ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' का निर्देशन किया। दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article