बॉलीवुड

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना स्टारर 'Ranabaali' की टिकट नहीं होंगी महंगी, मेकर्स ने किया कन्फर्म

Makers on on Ranabaali Ticket Prices: Ranabaali Ticket Price: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबली' की टिकट महंगी होने की खबरों पर अब प्रोडक्शन ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

'राणाबली' की टिकट कीमतों पर आया बड़ा अपडेट (Pic Credit: Instagram)

Makers on on Ranabaali Ticket Prices: Ranabaali Ticket Price: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबली' (Ranabaali) को लेकर दर्शकों के बीच तगड़ा क्रेज बना हुआ है। यह मूवी रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। खबरें वायरल हो रही थी कि इस मूवी के टिकट के प्राइस महंगे होने वाले हैं। बताया जा रहा था कि आंध्र प्रदेश में फिल्म के टिकट की कीमतों में 50 तक की बढ़ोतरी की मांग की है। हालांकि इन खबरों पर माइथ्री मूवी मेकर ने बड़ा अपडेट दिया है और टिकट प्राइस को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की 'रामायण' के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा)

'राणाबली' के टिकट दाम बढ़ाने की खबरों पर मेकर्स ने दी सफाई

बीते कुछ लगातार रश्मिका-विजय की फिल्म 'राणाबली' की टिकट के दाम बढ़ने की खबरें आ रही थीं। अब प्रोडक्शन हाउस ने खुद इन खबरों को खारिज कर दिया है। सोमवार को माइथ्री मूवी मेकर ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए सफाई देते हुए कहा कि टिकट कीमत बढ़ाने की मांग करने की खबरें सही नहीं हैं। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश या तेलंगाना, किसी भी तेलुगु राज्य में टिकट की कीमत बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Anupamaa' में एंट्री पर Romiit Raaj ने तोड़ी चुप्पी, Rupali Ganguly संग काम करने पर कही ये बात)

स्टैंडर्ड टिकट प्राइस पर रिलीज होगी 'राणाबली'

प्रोडक्शन हाउस ने अपने बयान में यह भी साफ कर दिया कि 'राणाबली' की रिलीज स्टैंडर्ड टिकट कीमतों पर ही होगी। प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि फिल्म सिनेमाघरों में सामान्य टिकट दरों के साथ रिलीज की जाएगी। मेकर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस फेस्टिव सीजन में दर्शकों को शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। दोनों इससे पहले 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम कर चुके हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article