बॉलीवुड

Tiger Shroff ने बागेश्वर बाबा से लिया आशीर्वाद, मुलाकात की तस्वीरें वायरल

Tiger Shroff met with Bageshwar Baba: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा से मुलाकात की है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा से की मुलाकात (pic credit-instagram)

Tiger Shroff met with Bageshwar Baba: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ अपनी धांसू एक्टिंग और एक्शन अवतार से धमाल मचा देते हैं। टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्मों का सभी लोग इंतजार कर रहे है। इस बीच टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा (Bageshwar baba) से मुलाकात की है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Lag Ja Gale: 14 मई 2027 को भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य लालवानी, जाह्नवी कपूर भी दिखेंगी साथ)

tiger shroff

टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा से की मुलाकात (pic credit-instagram)

टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर बाबा से की मुलाकात

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में बागेश्वर बाबा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बागेश्वर बाबा ने टाइगर को अपने सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने गरीब बेटियों के लिए बनाए जा रहे कैंसर अस्पताल और बागेश्वर धाम में चल रही मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई जैसी जनसेवा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। टाइगर श्रॉफ ने इन सभी प्रयासों की सराहना की और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। मुलाकात के अंत में उन्होंने बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद भी लिया। इसी दौरान टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने बागेश्वर बाबा को बताया कि वह बालाजी पर एक फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्में

बताते चलें कि टाइगर श्रॉफ ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। हालांकि अब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो लगी है। टाइगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म 'बागी 4' है, जो सितंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और सोनम बाजवा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप कर गई थी। टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article