Tiger 3 official Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का आधिकारिक ट्रेलर आज 16 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों को भाईजान की मूवी का ट्रेलर काफी पसंद आया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन नजर आ रहा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी टाइगर 3 के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों मूवी में दमदार एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं। इस बीच सलमान खान की बीती कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हैं। टाइगर 3 के ट्रेलर को देखने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि पिछती सभी फिल्मों की भरपाई भाईजान अकेले टाइगर 3 से ही कर लेंगी।
सलमान की मूवी टाइगर 3 इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। मूवी को देखने के लिए भाईजान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आइए टाइगर 3 के ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं।
दमदार एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
सलमान खान की टाइगर 3 का ट्रेलर दमदार एक्शन से भरपूर हैं जिसे देखकर फैंस को पक्का यकीन हो गया है कि ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित होने वाली है। टाइगर 3 के ट्रेलर में सलमान खान के साथ विलेन के रूप में इमरान हाशमी ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रेलर में सलमान खान का डायलॉग 'आतिशबाजी तुमने शुरू की है अब खत्म मैं करूंगा' दर्शकों के रौंगटे खड़े कर रहा है। टाइगर 3 के ट्रेलर में कई एक्शन सीन्स ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
