बॉलीवुड

इस वजह से Fighter की प्रमोशन से गायब दिखीं Deepika Padukone, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बताया सटीक कारण

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2024, 08:12 AM IST

Deepika Padukone in Fighter: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ऑनस्क्रीन पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फाइटर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका नजर नहीं आई थीं, जिसके बाद अब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इसकी वजह बताई है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Deepika Padukone and Siddharth Anand Fighter

Deepika Padukone in Fighter: बॉलीवुड एक्टरऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ऑनस्क्रीन पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म फाइटर साल 2024 की कुछ सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। फाइटर 25 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों के औसत रिव्यू ही मिले हैं। फिल्म में ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आई हैं। जिसके बाद दीपिका और सिद्धार्थ के बीच अनबन को लेकर भी खबरें सामने आने लगी थीं। दावा किया जा रहा था कि दीपिका ने सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो तक कर दिया है।

अब फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका के प्रमोशन में नजर न आने के सवालों पर जवाब दिया है। जो काफी वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

इस वजह से ट्रेलर लॉन्च में नहीं दिखीं दीपिका

सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘दीपिका ट्रेलर लॉन्च में नजर आने वाली थीं, हालांकि आखिरी मौके पर उनकी तबीयत खराब हो गई। जिस वजह से वह नहीं दिखीं। हालांकि अब दीपिका फिल्म का एक्टिव प्रमोशन करते नजर आने वाली हैं, क्योंकि उनके बिना हम ये कर ही नहीं सकते हैं।’ सिद्धार्थ आनंद के इस बयान के बाद उनके और दीपिका के बीच सामने आ रही अनबन की खबरें झूठी नजर आने लगी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article