Akshay Kumar Dance on Ram-Ram : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार( Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) ने जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर न जा पाने का दुख जताया था वहीं स्टार अब अपनी फिल्म के सेट पर राम नाम के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें छोटे मियां-बड़े मियां फिल्म की टीम राम-राम गाने पर कूदती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में टीम का जोश देखते ही बनता है। हर कोई पूरे जोश के साथ राम जी के जयकारे लगा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो
अक्षय कुमार( Akshay Kumar) इन दिनों अपने को स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ जोर्डेन में फिल्म "छोटे मियां-बड़े मियां" की शूटिंग में व्यस्त हैं जिस वजह से वह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जा नहीं पाए। इसकी जानकारी खुद स्टार्स ने ट्वीट कर दी थी और अपने फैंस को राम मंदिर की बधाई भी दी थी। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर पूरे जोश के साथ नाच रहे हैं उनके साथ टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) और पूरी टीम दिखाई दे रही है। सभी राम-राम के जयकारे लगाते हुए जोश में कूद रहे हैं और बैकग्राउंड में राम का गाना सुनाई दे रहा है। इस गाने को खुद पूरी टीम जोर-जोर से गा रही है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि स्टार विदेश में रहकर भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आया और लोग उनकी भक्ति की सराहना भी कर रहे हैं।
