बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम (Tabassum) लीजेंड हैं और लीजेंड्स कभी नहीं मरते हैं। वो अभी भले ही आज हमारे साथ नहीं है, लेकिन हमारी यादों में हमेशा रहेंगी। उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 78 साल की उम्र में तबस्सुम को दिल का दौरा पड़ा था। उनके निधन पर बॉलीवड सितारों ने दुख जताते हुए कई यादें शेयर की। 18 नवंबर को तबस्सुम का निधन हुआ था। तबस्सुम के निधन के दो दिन बाद लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली। एक्ट्रेस के बेटे होशांग ने खुलासा किया कि मेरी मां ऐसा चाहती थी। वो शांति के साथ इस दुनिया से जाना चाहती थी और इसलिए दुनिया को दो दिन तक पता नहीं चला था।
आखिरी समय में घर जल्द घर जाना चाहती थी तबस्सुम
अस्पताल में बिताए आखिरी पलो के बारे में बात करते हुए होशांग ने कहा, वो बार -बार यही कह रही थी कि जल्दी करो, मुझे घर जाना है तबस्सुम टॉकीज शूट करने के लिए। उनका ये शो यूट्यूब पर आता था। तबस्सुम 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने अपने दौर में उस समय के कई पॉपुलर एक्टर्स के साथ काम किया था। तबस्सुम को दूरदर्शन के शो फूल खिल हैं गुलशन गुलशन से घर- घर में पहचान मिली थी। उनका ये शो एक- दो साल नहीं बल्कि 21 साल तक चला था। इस शो में अलग-अलग एक्टर्स के साथ बातचीत होती थी। उस समय हर एक्टर तबस्सुम के शो में आना चाहता था। तबस्सुम का शानदार करियर रहा था।
अरुण गोविल से था खास रिश्ता
उन्होंने अरुण गोविल के भाई विजय से शादी की थी। तबस्सुम अरुण गोविल की भाभी थीं। उनका अपनी भाभी से खास बॉन्ड था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज और वीडियोज शेयर की थी।
