बॉलीवुड

लिव इन में नहीं रहेंगे ऋतिक रोशन और सबा आजाद, एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई वजह....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 12, 2023, 12:49 PM IST

Hrithik Roshan and Saba Azad: ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक- दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। कोई भी इवेंट हो, वेकेशन हो या लंच डेट दोनों साथ में दिखाई देते हैं। खबरों की माने तो कपल नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। अब इस मामले में ऋतिक रोशन ने तोड़ी अपनी चुप्पी।

Image

hrithik and saba (credit pic: insta)

Hrithik Roshan and Saba Azad: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा अजाद (Saba Azad) को लेकर कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि दोनों लिव इन में रहने के लिए नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। अब एक्टर ने ट्विटर पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रहा है कि मैं और सबा नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। मैं आपको सबको बताना चाहता हूं कि ये सभी बातें अफवाह है। ऋतिक और सबा पिछले एक साल से एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट् में कहा गया कि लवबर्ड ऋतिक रोशन और सबा अजाद साथ में जल्द शिफ्ट करने वाले हैं। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं समझता हूं कि पब्लिक फिगर होने की वजह से ज्यादातर लोग मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। लेकिन मैं गलत जानकारी के खिलाफ है। खासतौर पर मीडिया कवरेज जोकि एक जिम्मेदारी भरा काम है'।

ऋतिक ने सबा संग घर शिफ्ट करने पर तोड़ी चुप्पी

एक्टर के ट्वीट पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ऋतिक की तारीक की है। दरअसल पिछले दिनों खबर आई थी एक्टर के करीबी सूत्र ने बताया कि ऋतिक और सबा जल्द नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं जो मुंबई के मन्नत बिल्डिंग में है। कपल जल्द इस घर में शिफ्ट होने वाला है। उनका नए घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है।

ऋतिक हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग में बिजी है। फाइटर में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। सबा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेबसीरीज पर काम कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article