बॉलीवुड

दिवाली पार्टी में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को किया Kiss,भड़के यूजर्स बोले- शर्म नहीं आती..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 12:49 PM IST

Sussanne Khan - Arslan Goni Kiss video: सुजैन खान और अर्सलान गोनी के दिवाली पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुजैन अपने बॉयफ्रेंड को किस करते हुए नजर आ रही हैं। यूजर्स सुजैन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Sussanne and arslan

Sussanne Khan - Arslan Goni Kiss video: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पिछले हफ्ते से प्री दिवाली पार्टी चल रही हैं। हाल ही में एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्णा कुमार ने दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan ex wife) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ पहुंचीं। दोनों हर जगह अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दिवाली पार्टी में दोनों ने एक दूसरे को कैमरा के सामने किस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कृष्णा कुमार की दिवाली पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए। लेकिन पार्टी में लाइमलाइट बने सुजैन और अर्सलान गोनी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुजैन और अर्सलान एक - दूसके को बाय करते हुए नजर आते हैं और फिर पैपराजी के सामने एक- दूसरे को किस करते हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुजैन ने सबके सामने किया बॉयफ्रेंड को kiss

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स सुजैन खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, आपकी दो बच्चे है, ऐसे पब्लिक में करना शोभा नहीं देता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सब कैमरे का सामने करने की क्या जरूरत थी। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों ने लाइम लाइट में बने रहने के लिए किया है।

जब से सुजैन और अर्सलान ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तब से दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते है। सुजैन और अर्सलान अक्सर एक- दूसरे के प्रति प्यार हाजिर जाहिर करते हैं। एक तरफ जहां सुजैन अर्सलान को डेट कर रही हैं तो वहीं, ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article