बॉलीवुड

Diwali 2022 : बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में करेगी धमाका, दिवाली पर सिर्फ राम सेतु और थैंक गॉड ही नहीं देंगी थिएटर्स में दस्तक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 11:56 AM IST

Films Released on Diwali : अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड ही नहीं ये फिल्में भी रिलीज होंगी। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

Image

akshay and ajay devgn film poster (Credit pic: Instagram)

देशभर में दिवाली (Diwali) की धूम है। दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्में अक्सर अच्छा बिजनेस करती है। फेस्टिवल सीजन में ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जाते हैं। त्योहार के इस मौसम में इस बार दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म की लिस्ट थोड़ी लंबी है। इस बार दिवाली पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में रिलीज होंगी। इस लिस्ट में अक्षय की राम सेतु (Ram Setu) से लेकर अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं दिवाली पर कौन- कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

राम सेतु- अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा। एक्टर की इस साल अब तक तीन फिल्में रिलीज हुई है और ये तीनों फिल्में फ्लॉप रही हैं। मेकर्स को अक्षय की अपकमिंग फिल्म राम से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरता भरूचा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

थैंक गॉड - अजय देवगन (Ajay Devgn) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) भी 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी काल्पिक है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इस फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म के हिट होने के ज्यादा चांसेस है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

हर हर महादेव- शरद केलकर की फिल्म हर हर महादेव मराठा एम्पायर से जुड़ी हुई है। फिल्म में शरद बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले शरद ने छत्रपति शिवाजी के किरदार में लोगों का दिल जीत लिया था।

Gandhada Gudi- दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की फिल्म Gandhada Gudi 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये सुपरस्टार पुनीत की आखिरी फिल्म है। ये फिल्म फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है।

ब्लैक एडम - अगर आप दिवाली पर हॉलीवुड फिल्म देखना चाहते हैं तो ड्वेन जॉनसन की फिल्म ब्लैक एडम देख सकते हैं। ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। अगर आप DC के फैन हैं तो दिवाली पर ये फिल्म देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article