Shehnaaz - Guru Randhawa Dance Video: दीपावली के एक हफ्ते पहले से ही बॉलीवुड में प्री- दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है। इन दिनों लगातार सितारें अपने घर पर दिवाली पार्टी रख रहे हैं। इन पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स का मेला लगता है। फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर कृष्ण कुमार ने ग्रैंड दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज की। इस पार्टी में इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स शामिल हुए। पार्टी में सारा अली खान, अनन्या पांडे से लेकर शहनाज गिल तक शामिल हुईं। शहनाज की अदाओं ने लूटी लाइमलाइट। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा शहनाज गिल और गुरु रंधावा का डांस वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों स्टार्स डांस करते नजर आ रहे हैं।
शहनाज और गुरु रंधावा का वीडियो वायरल
शहनाज गिल और गुरु रंधावा का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पंजाबियों की बैटरी चार्ज रहनी दी है। दूसरे यूजर ने लिखा एक फ्रेम में दो पंजाबी अब बनी बात। पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। उनका ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विक्की संग शहनाज ने शेयर की थी फोटो
इससे पहले शहनाज गिल और विक्की कौशल की दिवाली पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई थी। एक्ट्रेस विक्की के साथ पोज देते नजर आ थी। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, अब बनी ना गल दो पंजाबी एक फ्रेम में।
शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस और मस्ती के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास साजिद नाडियाडवाला की फिल्म पाइपलाइन में है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, नोरा फेतही, शहनाज गिल और रितेशल देशमुख हैं। फैंस एक्ट्रेस के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहनाज पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्में और म्यूजिक वीडियो में काम किया है।
