बॉलीवुड

Chup Box Office Day 4: सोमवार को गिर गई सनी देओल की फिल्म की कमाई, केवल इतना हुआ कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:50 AM IST

Chup Box Office Collection Day 4: सनी देओल और दुलकर सलमान स्टारर फिल्म 'चुप' लगातार अच्छी कमाई कर रही है लेकिन सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

Image

Chup Box Office Day 4: सोमवार को गिर गई सनी देओल की फिल्म की कमाई, केवल इतना हुआ कलेक्शन

KEY HIGHLIGHTS
फिल्म चुप बीते शुक्रवार रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म है चुप।
इस फिल्म का निर्देशन पैडमैन फेम आर बाल्की ने किया है।

Chup Box Office Collection Day 4: दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म चुप बीते शुक्रवार रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। नेशनल सिनेमा डे पर रिलीज की वजह से यह फिल्म मात्र 75 रुपये में देखने को मिली। इस वजह से फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग रही। 28 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वीकेंड पर लगभग 7.13 करोड़ की कमाई की। ये साइको थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं।

आप जानते ही हैं बॉलीवुड अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। इस साल कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है। इसके बाद अब सनी देओल की फिल्म चुप को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पहले दिन जहां फिल्म ने 3.06 करोड़ के साथ जबरदस्त कमाई की, तो वही दूसरे दिन फिल्म ने 2.7 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 2 करोड़ कमाए, लेकिन चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन ठीक ठाक रहा। सोमवार की कमाई मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 7.98 करोड़ की कमाई अब तक की है। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। आर बाल्की इससे पहले पैडमैन, पा और चीनी कम जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं।

सनी देओल का कमबैक

लंबे समय बाद सनी देओल पर्दे पर आए हैं और वो भी अपने एक्शन अवतार में। सनी देओल को बॉलीवुड में उनके एक्शन अवतार के लिए पसंद किया जाता है। फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी सराहा है। सीता रामम स्टार दुलकर सलमान को भी उनके रोल के लिए पसंद किया जा रहा है।

ऐसी है फिल्म चुप

चुप की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में एक सीरियल किलर है जो क्रिटिक्स की हत्याएं कर रहा हैं और उनकी डेड बॉडी को स्टार रेटिंग देता है। इस फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान के अलावा पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिका में हैं। लंबे समय बाद पूजा भट्ट बड़े पर्दे पर नजर आई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article