बॉलीवुड

Mahakali: शुक्राचार्य के अवतार में दिखे Akshaye Khanna, 24 अगस्त को करेंगे सरप्राइज

बॉलीवुड कलाकार अक्षय खन्ना जल्द ही साउथ मूवी महाकाली में दिखाई देंगे, जिसमें वो शुक्राचार्य का किरदार प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म से उनकी पहली झलक 24 अगस्त 2026 के दिन रिलीज की जाएगी।

Image

Mahakali: शुक्राचार्य के अवतार में दिखे Akshaye Khanna, 24 अगस्त को करेंगे सरप्राइज

KEY HIGHLIGHTS
  • महाकाली में शुक्राचार्य के किरदार में दिखेंगे अक्षय
  • सेट से सामने आयी पहली तस्वीर
  • 24 अगस्त को धमाका करेंगे अक्षय खन्ना

धुरंधर में खूंखार विलेन का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना इन दिनों इक्का के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सनी पाजी के साथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म इक्का के साथ-साथ अक्षय खन्ना के पास महाकाली जैसी शानदार फिल्म भी है, जिसमें वो असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म महाकाली प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की कड़ी है, जिसमें अक्षय खन्ना का अहम रोल है। शुक्राचार्य के रोल के लिए अक्षय खन्ना ने अपना पूरा लुक बदल डाला है, जिस कारण इस प्रोजेक्ट के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें को 24 अगस्त के दिन दर्शकों को मेकर्स बड़ा सरप्राइज देने की सोच रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: SHOCKING: नहीं रहा Jr NTR के जिगर का टुकड़ा, रुक गईं बघीरा की सांसें

Mahakali से सामने आएगा Akshaye Khanna का लुक

फिल्म महाकाली के मेकर्स RKD स्टूडियोज ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि वो महाकाली की फर्स्ट गिलिम्प्स 24 अगस्त के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसमें अक्षय कुमार के किरदार की बड़ी झलक होगी, जो दर्शकों का दिल जीत लेगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'अंधभक्त' वाले बयान पर Isha Koppikar के समर्थन में आईं Kangana Ranaut, बोली 'बहुत अच्छे से समझाया...'

Prasanth Varma का सिनेमैटिक यूनिवर्स होगा बड़ा

महाकाली प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स को बड़ा करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पहले प्रशांत ने हनु-मैन नाम की एक सुपरहीरो मूवी बनाई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। खबरें हैं कि ये मूवी इसी यूनिवर्स की है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। अगर महाकाली की बात करें तो इसमें सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं होंगे। इस मूवी में भूमि शेट्टी और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ये सभी कलाकार भी अपने-अपने किरदार के लिए शूटिंग कर रहे हैं और महाकाली से रिलीज होने वाली फर्स्ट गिलिम्प्स वीडियो में इनके भी कैरेक्टर उजागर हो सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article