बॉलीवुड

दिग्गज अभिनेता Sunil Shende का हुआ निधन, शाहरुख खान के 'बाबूजी' के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 15, 2022, 06:38 AM IST

bollywood Actor Sunil Shende Death: सुनील शेंडे के परिवार में पत्नी ज्योति और दो बेटे ओमकार और ऋषिकेश हैं। सुनील ने बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री की शोक की लहर छा गई है।

Image

Sunil Shende Death

Sunil Shende Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले मशहूर एक्टर सिद्धार्थ वीर सूर्यवंशी और फिर डायरेक्टर राकेश कुमार का निधन हो गया। फिर मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले के रोड एक्सीडेंट में निधन की खबर सामने आई। अब एक्टर सुनील शेंडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील शेंडे हमारे बीच नहीं रहे हैं। रविवार रात एक बजे शेंडे ने मुंबई के विले पार्ले ईस्ट में स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। 75 साल के अभिनेता सुनील शेंडे का सोमवार दोपहर को पारशीवाडा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

सुनील के परिवार में पत्नी ज्योति और दो बेटे ओमकार और ऋषिकेश हैं। सुनील शेंडे ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के टीवी सीरियल 'सर्कस' में उनके पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा सुनील शेंडे ने बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री की शोक की लहर छा गई है और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुनील के निधन की जानकारी उनके करीबी एक्टर राजेश तैलंग ने दी है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए राजेश ने लिखा- 'बेहतरीन एक्टर और एक बेहतरीन इंसान भी। श्री सुनील शेंडे अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं बहुत लकी था कि मुझे अपने करियर में उनके साथ शांति टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला। मैंने शो में उनके बेटे का किरदार निभाया था। बाबू जी के सादर श्रद्धांजली।'

सुनील शेंडे ने इन फिल्मों में किया काम

सुनील शेंडे ने 1990 के दशक में शाहरुख खान के टीवी सीरियल 'सर्कस' में उनके पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'सरफरोश', 'गांधी' और 'वास्तव' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। सुनील शेंडे ने मराठी सिनेमा में कई अहम किरदार निभाए हैं। दिवंगत एक्टर ने मधुचंद्राति राज, नरसिम्हा, कीथुंग, जस बाप ताशे पोरम और ईश्वर जैसी कई मराठी फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। निश्चित ही सुनील का निधन माराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article