बॉलीवुड

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को लेने से यूजर्स नाराज, रिलीज से पहले फिल्म को बताया फ्लॉप....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 12, 2022, 04:12 PM IST

Hera Pheri 3: जब से परेश रावल ने इस बात का ऐलान किया कि हेरा फेरी 3 का हिस्सा कार्तिक आर्यन होंगे। इस बात से ज्यादतर फैंस निराश है, उनका कहना है कि बिना अक्षय उर्फ राजू के हेरा- फेरी नहीं हो सकती है। फैंस सोशल मीडिया पर हेरा फेरी 3 को लेकर ट्रेंड चला रहे हैं।

Image

kartik aaryan and akshay kumar (Image: instagram)

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हेरा- फेरी (Hera -Pheri) का तीसरा पार्ट बनने वाला है। डायरेक्टर फिरोज नाडियाडवाला इसका ऐलान पहले ही कर चुके हैं। बीते कुछ दिनों से खबरें थी कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं। एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने हाल ही में इस बात पर मोहर लगा दी। एक्टर ने ट्विटर पर इस बात को कंफर्म किया कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस खबर को जानने के बाद अक्षय कुमार और हेरी फेरी 3 के फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड चलाया।

अक्षय हेरा फेरी की दोनों फ्रेंचाइजी में नजर आए हैं। इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार के नहीं होने से फैंस काफी निराश है। हेरा फेरी में अक्षय कुमार ने राजू का आइकोनिक कैरेक्टर निभाया था। उनका ये रोल फैंस को आज भी याद है। फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ताकि राजू, श्याम और बाबू राव को एक बार फिर पर्दे पर देख सके।

एक यूजर ने लिखा, मुझे तो लग रहा है ये सब फेक न्यूज है...ये अक्षय कुमार और मेकर्स का तरीका होगा सबसे बड़ी मूवी अनाउंस करने का, उम्मीद करता हूं हीरो अक्षय की होंगे कार्तिक आर्यन नहीं, हेरा फेरी 3 में। बिना अक्षय के हेरा फेरी नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा, फिरोज नाडियाडवाला, परेश रावल और सुनील शेट्टी मेरी आप से गुजारिश है कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को जरूर लाए। उनके बिना हेरा फेरी 3 नहीं हो सकती हैं। अन्य फैन ने लिखा, अगर हेरा फेरी का दिल परेश रावल है तो अक्षय कुमार उसकी आत्मा है। बिना अक्षय के हेरा फेरी नहीं हो सकती है।

हेरा फेरी एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article