बॉलीवुड

शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड तो गदगद हुईं बेटी सुहाना खान, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Suhana Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे किंग खान को बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच सुहाना खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए सुहाना ने किंग खान पर प्यार लुटाया है।

Image

pic credit- suhana khan (instagram)

Suhana Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बीते दिन पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। फिल्म जवान के लिए किंग खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस खबर से शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग किंग खान को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी शाहरुख खान पर प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

सुहाना खान ने पिता शाहरुख खान पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते किंग खान पर प्यार लुटाया है। सुहाना खान ने अपने पिता शाहरुख खान के साथ अपनी बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रात को सोने से पहले आपकी सुनाई कहानियां और बड़े पर्दे पर दिखाई आपकी कहानियां हमेशा दिल को छू लेती हैं। आप जैसा कोई कहानी नहीं सुना सकता। बधाई हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' सुहाना के इस पोस्ट पर फैंस समेत बॉलीवुड के स्टार्स रिएक्ट कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को ‘जवान’ और ‘12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

जवान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान साल 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी का नाम शामिल है। इन तीनों ही मूवीज को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article