बॉलीवुड

Sridevi Death: पत्नी श्रीदेवी की मौत पर बोनी कपूर का बड़ा खुलासा, कहा-' वो भूखी रहती थी और अचानक..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 3, 2023, 08:39 AM IST

Sridevi Death: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी पत्नी श्रीदेवी की मौत को लेकर अब एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत के लगभग 5 साल बाद अब इसका एक बड़ा कारण बताया है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Boney Kapoor on Sridevi Death

Sridevi Death: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी पत्नी श्रीदेवी (Sridevi) की मौत को लेकर अब एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत के लगभग 5 साल बाद अब इसका एक बड़ा कारण बताया है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। एक बार फिर श्रीदेवी की मौत चर्चा का विषय बन गई है, लोग एक्ट्रेस के बारे में बातें करने लगे हैं और अपनी फेवरेट स्टार की याद कर रहे हैं। श्रीदेवी की मौत की वजह बाथटब में डूबना बताया जा रहा है, हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर कोई बाथटब में डूबकर कैसे मर सकता है। एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही लोग अलग-अलग तरह की बातें बना रहे हैं कई लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस की मौत महज एक हादसा थी तो कई लोग मानते हैं कि उनकी हत्या की गई थी। अब बोनी कपूर ने इसपर बड़ा बयान दिया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

श्रीदेवी की मौत पर बोले बोनी कपूर

'द न्यू इंडियन' को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया, 'श्रीदेवी की मौत के वक्त वह बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट पर थीं। वह अक्सर भूखी रहती थी। वह अच्छी दिखना चाहती थीं। वह हमेशा अपनी शेप मेंटेन रखा चाहती थीं ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी नजर आएं।'

बोनी कपूर ने आगे बताया,'शादी के बाद से कई मौकों पर उन्हें ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर्स ने कहा था कि लो बीपी का शिकार हैं। वह अपनी डाइट में बिल्कुल नमक नहीं खाती थीं'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article