बॉलीवुड

बढ़ते बजट के कारण अधूरी है Ajay Devgn की 'Maidaan', बोनी कपूर ने इन खबरों पर किया रिएक्ट

Boney Kapoor on Ajay Devgn's Starrer Maidaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) को लेकर खबरें आ रही हैं कि इसका बजट ज्यादा होने की वजह से ये पूरी नहीं हो पा रही है। इन खबरों पर बोनी कपूर ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

Ajay Devgn and Boney Kapoor

Boney Kapoor on Ajay Devgn's Starrer Maidaan: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' (Maidaan) काफी समय अटकी हुई है। निर्माताओं ने फिल्म की कई बार रिलीज डेट भी बदल दी है। इस फिल्म में अजय देवगन को प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अजय देवगन स्टारर 'मैदान' अभी तक पूरी नहीं हुई है और फिल्म का बजट काफी बढ़ गया है। इन रिपोर्ट्स को लेकर अब बोनी कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में क्यों देरी हुई है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया कि 'मैदान' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म के वीएफएक्स पर काम चल रहा है, जिसमें समय लग रहा है। उन्होंने फिल्म के बढ़ते बजट की खबरों का खंडन किया है। बोनी कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म के कुछ हिस्सों को चेन्नई में 300 लोगों को दिखाया था और उन्हें वो पसंद आया।

बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपने फैन्स को दिलासा देते हुए कहा कि अगले हफ्ते में अजय देवगन स्टारर 'मैदान' की रिलीज डेट को फाइनल कर लिया जाएगा। बीते कुछ महीनों में मेकर्स 'मैदान' की रिलीज डेट कई बार बदली है। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article