बॉलीवुड

साउथ सुपरस्टार सूर्या जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की Karan में आएंगे नजर!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 16, 2023, 07:41 PM IST

साउथ सुपरस्टार सूर्या बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्ट्रेस राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म करण में नजर आएंगे। ये एक बिग बजट मूवी होगी जिसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी सूर्यपुत्र करण पर आधारित होगी।

Image

Suriya (credit Pic: Instagram)

साउथ सुपरस्टार सूर्या अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी से तैयार है। एक्टर ने अपने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अगल पहचान बनाई है। एक्टर की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने जय भीम से लेकर सोरारई पोटरु में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक्टर जल्द राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'करण' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। राकेश ओमप्रकाश मेहरा बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में से एक है। राकेश ने दिल्ली 6, भाग मिल्खा भाग और तूफान जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

निर्देशक अपनी अपकमिंग फिल्म करण को लेकर चर्चा में है। फिल्म की कहानी महाभारत के सूर्यपुत्र करण पर आधारित होगी। हाल ही में राकेश ओम प्रकाश मेहरा और सूर्या साथ में नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। फैंस का दांवा है कि दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी तरह का कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।

साउथ सुपरस्टार सूर्या करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट काफी हाई है। फिल्म को दो अलग-अलग पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के प्री - प्रोडक्शन का काम अगले साल से शुरू हो जाएगा। सूर्या इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुआ को लेकर चर्चा में है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के होश उड़ दिए थे। मेकर्स ने एक्टर के बर्थडे पर फिल्म का टीजर शेयर किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article