Malaika Arora Visits Sheikh Al Zayed Mosque: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मलाइका अरोड़ा को उनके बेबाक अवतार के लिए खूब जाना जाता है। एक्ट्रेस इन दिनों अबू धाबी में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अबू धाबी से जुड़ा अपना एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अबू धाबी की शेख अल-जायद मस्जिद में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हिजाब पहना हुआ था। उनका वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स
बता दें कि मलाइका अरोड़ा से पहले बॉलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेस ने शेख अल-जायद मस्जिद जाने से पहले हिजाब पहना था। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अंकिता लोखंडे तक का नाम शामिल है।
वहीं मलाइका अरोड़ा की बात करें तो बॉलीवुड के साथ-साथ वह टीवी के कई रियलिटी शोज जज कर चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करते हुए देखा गया था।
