बॉलीवुड

पैपराजी की इस हरकत पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़कर बोलीं- आपको नहीं बुलाया है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 16, 2023, 07:09 PM IST

परिणीति चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी के लगातार फॉलो करने से परेशान हो जाती है। एक्ट्रेस पैपराजी की इस हरकत पर गुस्सा हो जाती है। एक्ट्रेस गुस्से में फोटोग्राफर्स से कहते हैं कि सर आपको नहीं बुलाया है।

Image

Parineeti Chopra(credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस इस महीने आप नेता राघव चड्ढा से शादी करने वाली है। एक्ट्रेस शादी की तैयारियों के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज का प्रमोशन भी कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस के मुंबई में पैपराजी ने बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया। एक्ट्रेस पैपराजी को देखकर भड़क गईं।

पैपराजी हर जगह परीणीति को फॉलो कर रहे हैं। एक्ट्रेस इस बात से काफी परेशान नजर आती हैं। एक्ट्रेस गाड़ी से निकलकर पैपराजी से कहती हैं कि सर आपको नहीं बुलाया है। इसके बाद एक्ट्रेस के बिल्डिंग में चली जाती है। एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकती हैं और दोबारा वापस आकर फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़कर कहती हैं कि बस करो भइयां।

पैपराजी पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस को गुस्से में देखकर एक फोटोग्राफर उन्हें सॉरी मैम कहता है। पैपराजी अकाउंट ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ दिन पहले परिणीति और राघव के वेडिंग कार्ड का वायरल हुआ था। कपल उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। परिणीति और राघव की शादी की रस्में 17 सितंबर 2023 से शुरू हो जाएंगी।

शादी का वेन्यू उदयपुर का लीला पैलेस है। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। शादी काफी ग्रैंड होने वाली है। शादी में दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई राजनेता नजर आएंगे। शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article