बॉलीवुड

Son Of Sardaar 2 में ट्रोल हुए डांस स्टेप को लेकर बोले अजय देवगन, कहा 'ये करना भी मुश्किल था...'

Son Of Sardaar Ajay Devgn: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का आज ट्रेलर लॉन्च हुआ। आज इवेंट के दौरान अजय से उनके ट्रोल हुए डांस स्टेप को लेकर सवाल पूछा गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर उस डांस स्टेप को लेकर अजय का क्या कहना है।

Image

Image Source: T-Series Youtube

Son Of Sardaar Ajay Devgn: फिल्म 'सन ऑफ सरदार' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। मेकर्स साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर हाजिर हो गए हैं। फिल्म में एक बार फिर अपको अजय देवगन जस्सी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। मृणाल ठाकुर, रोशनी वालिया और रवि किशन जैसे नए स्टार्स फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नए नजर आएंगे। आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसे जनता खूब पसंद कर रही है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च के ईवेंट में अजय से उनके ट्रोल हो रहे स्टेप को लेकर रिएक्शन मांगा गया, पढ़िए पूरी खबर यहाँ।

'फिल्म सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा कि मुझे लोगों का नहीं पता लेकिन आप लोग मेरा मजाक उड़ाते हो। मेरे लिए ये भी करना बहुत मुश्किल है मैंने ये कर दिया आप शुक्र गुजार रहो।' इस दौरान मृणाल और अजय देवगन को ईवेंट में मौजद लोगों को डांस स्टेप करने के लिए कहते हैं। दोनों कहते हैं कि जितना आसान वो स्टेप दिखता है उतना है नहीं। हालांकि ये सब बातें हंसी मजाक में स्टेज पर चलती रही।

दरअसल फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का गाना 'पहला तू दूजा तू' में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का उंगलियों वाला स्टेप का बहुत मजाक उड़ाया गया। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ तक आ गई। इससे पहले भी अजय देवगन के कुछ गानों में उनके डांस स्टेप को लेकर खिल्ली उड़ाई गई। बता दें फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article