Sidharth Malhotra and Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधने में बंधने वाले हैं। कपल की रॉयल वेडिंग में कई सारे बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ कियारा की शादी में करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत से लेकर जूही चावला तक पहुंचे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। कैजुअल आउटफिट में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लग रही हैं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलाइका की चेहरे पर बड़ी सी स्माइल दिखीं। मलाइका ने पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने कोई बात नहीं की।
मलाइका का स्टनिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि शादी में अर्जुन कपूर नहीं जाएंगे। कुछ लोगों ने मलाइका की तारीफ की।
मलाइका का वीडियो वायरल
कियारा की शादी में उनकी बचपन की दोस्त ईशा अंबानी भी अपने पति के साथ पहुंची। कपल के प्री- वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के लिए खास इंतजाम किया गया है। संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सिद्धार्थ- कियारा के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। कपल की शादी के प्री -वेडिंग फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल के शादी के प्री- वेडिंग फंक्शन 6 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। कपल की संगीत सेरेमनी में करण जौहर, शाहिद कपूर के साथ- साथ सभी सदस्यों ने जमकर डांस किया। आज शाम 7 बजे सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेने वाले हैं।
आज ही होगा रिसेप्शन
सिद्धार्थ और कियारा की शादी का रिसेप्शन रात 8 बजे होगा। सूर्यगढ़ पैलेस के सेलिब्रेशन लॉन में मेहमानों के लिए दावत रखी गई है। इस पार्टी में परिवार के साथ- साथ बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल होंगे। फैंस सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
