बॉलीवुड

Shraddha Kapoor के हाथ लगी 'छावा' डायरेक्टर की नई फिल्म, Dinesh Vijan के बैनर तले होगा निर्माण

Shraddha Kapoor's Next With Laxman Uttekar: मशहूर निर्माता एकता कपूर की बिग बजट मूवी को ठुकराने के बाद से ही श्रद्धा कपूर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक श्रद्धा कपूर को 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की नेक्स्ट मूवी मिल गई है।

Image

Shraddha Kapoor's Next With Laxman Uttekar

Shraddha Kapoor's Next With Laxman Uttekar: जब एक रास्ता बंद होता तो दूसरा खुलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसा ही श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ हुआ है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि फीस की वजह से श्रद्धा कपूर ने एकता कपूर की नेक्स्ट को छोड़ दिया था। इस फिल्म से बाहर होने के बाद अब श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर दिनेश विजन की नई मूवी ऑफर हुई है। इस फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट करेंगे।

श्रद्धा कपूर के हाथ लगी लक्ष्मण उतेकर की फिल्म

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण उतेकर की नेक्स्ट की स्क्रिप्ट पर चर्चा करने के बाद अब श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी है। अगर सभी चीजें सही रहती है कि विक्की कौशल की 'छावा' का निर्देशन करने के बाद अब लक्ष्मण उतेकर की नेक्स्ट मूवी श्रद्धा कपूर के साथ होगी। कथित तौर पर यह फिल्म मराठी नॉवेल पर बेस्ड होगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को बड़े परदे पर एक महाराष्ट्रीयन किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन के बैनर तले किया जाएगा। श्रद्धा कपूर का रिश्ता दिनेश विजन के साथ पहले से ही अच्छा है। 'स्त्री 2' (Stree 2) की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर दिनेश विजन के साथ काम करती नजर आएंगी। 'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म 'नागिन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article