बॉलीवुड

'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर ने अपकमिंग फिल्म के लिए 'छावा' डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, ऐसी होगी स्टोरी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 27, 2025, 07:31 PM IST

Shraddha Kapoor New Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) ने श्रद्धा कपूर को अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है। इस खबर के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image

Shraddha Kapoor New Upcoming Movie

Shraddha Kapoor New Upcoming Movie: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों कॉफी चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में श्रद्धा कपूर को लेकर न्यूज सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने फीस के चलते एकता कपूर (Ekta Kapoor) की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद से ही श्रद्धा कपूर के फैंस एक्ट्रेस की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच श्रद्धा कपूर का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग काम करने जा रही हैं।

इस डायरेक्टर संग काम करेंगी श्रद्धा कपूर

फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म छावा (Chhaava) से धमाल मचाने वाले प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) ने श्रद्धा कपूर को अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है। ये फिल्म मराठी नॉवेल पर बेस्ड होगी और महाराष्ट्रीयन कल्चर को दिखाएगी। हालांकि, अभी बातचीत शुरुआती स्टेज में है, लेकिन श्रद्धा कपूर और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स की पुरानी पार्टनरशिप को देखते हुए इसके पक्का होने की उम्मीद ज्यादा है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बताया कि दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा कपूर को इस फिल्म से जुड़ी स्क्रिप्ट भी सुनाई है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में श्रद्धा कपूर मुंबई में मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई थीं, जिसके बाद से ही नई फिल्म को लेकर चर्चा हो रही थी।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर इस फिल्म के अलावा अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर के 'स्त्री 3', 'नागिन' और 'चालबाज इन लंदन' शामिल हैं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article