Shekhar Kapur on
'मिस्टर इंडिया' को डायरेक्ट नहीं करेंगे शेखर कपूर
ईटाइम्स से बात करते हुए शेखर कपूर ने कहा, 'मैं पहले भी यह बोल चुका हूं कि 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल को डायरेक्ट करने में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं कभी भी अपनी किसी फिल्म को दोबारा रिपीट नहीं करना चाहता हूं। मैं केवल इस मूवी के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखने में मदद कर सकता हूं लेकिन मैं इसे डायरेक्ट नहीं करूंगा। मेरे दिमाग में मोगैम्बो और कैलेंडर की तुलना शुरू हो जाती थी।'
इस दौरान शेखर कपूर ने यह भी बताया कि 'पानी' और 'मासूम: द न्यू जनरेशन' की स्क्रिप्ट तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इन प्रोजेक्ट की कास्टिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। शेखर कपूर की बात करें तो उन्होंने अब तक 'मासूम' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी कई फिल्मों का भी डायरेक्ट किया है, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। वैसे आप 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।
