Shehnaaz Gill - Vicky Kaushal Photos: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) पहले सिर्फ पंजाब के दिल की धड़कन थीं, लेकिन अब उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। एक्ट्रेस हाल ही में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुई थी। इस पार्टी में शहनाज ब्लैक साड़ी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। पार्टी में एक्ट्रेस विक्की कौशल (vicky kaushal) के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शहनाज गिल और विक्की कौशल ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। शहनाज ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'हुन बनी ना गल, 2 पंजाबी एक फ्रेम विच' दोनों फोटो में अलग- अलग पोज में नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में विक्की अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे। एक यूजर ने लिखा, अरे यार मुझे जेलस फील हो रहा है... कैटरीना भी इसके पास और इंडिया की शहनाज गिल भी। दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। कुछ यूजर्स ने दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखने की डिमांड की।
शहनाज ने विक्की संग शेयर की तस्वीरें
शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस को फैंस पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से जानते हैं। एक्ट्रेस का हर अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आता है। एक्ट्रेस की फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। एक्ट्रेस जल्द बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास साजिद नाडियाडवाला की फिल्म भी पाइपलाइन में है। फैंस शहनाज गिल की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने दलजीत दोसांझ के साथ होसला रख में काम किया था। उनकी एक्टिंग दर्शकों को खूब पंसद आई थी। इस फिल्म में शहनाज के साथ पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी मुख्य भूमिका में थी।
