बॉलीवुड

Virat Kohli Biopic: अगर बनी विराट कोहली की बायोपिक तो कौन एक्टर होना चाहिए लीड में, रणवीर-विक्की-शाहिद या...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 01:19 PM IST

Virat Kohli Biopic: बहुत से फैंस चाहते हैं कि दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के जीवन पर भी फिल्म बने लेकिन अहम सवाल ये है कि अगर कोहली की बायोपिक बनी तो पर्दे पर कौन उनका रोल निभाएगा।

Image

Virat Kohli Biopic: अगर बनी विराट कोहली की बायोपिक तो कौन एक्टर होना चाहिए लीड में, रणवीर-विक्की-शाहिद या...

Virat Kohli Biopic: खेल और सिनेमा का नाता काफी पुराना है। जब जब खेलों पर या खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित फिल्में बनती हैं तो अधिकांश सफलता के झंडे गाड़ती हैं। फिल्म प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स ने भारतीय क्रिकेट के लीजेंड और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पर एक बायोपिक फिल्म बनाने की घोषणा की थी और दादा की इस फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे हैं, हालांकि अभी ये साफ नहीं है कौन सा एक्टर पर्दे पर सौरव गांगुली का किरदार निभाएगा। बहुत से फैंस चाहते हैं कि दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के जीवन पर भी फिल्म बने। हालांकि अभी इस बारे में कोई अपडेट नहीं है लेकिन अहम सवाल ये है कि अगर कोहली की बायोपिक बनी तो पर्दे पर कौन उनका रोल निभाएगा।

वर्तमान समय में बॉलीवुड में जिन सितारों का सिक्का चल रहा है, उनमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर का नाम शामिल हैं। इन सितारों के नाम बायोपिक पहले से दर्ज हैं। इन सेलेब्स को पर्दे पर खिलाड़ियों का रोल करने का भी अनुभव है। फिल्मों के जानकार मानते हैं कि जब किसी की बायोपिक बनती है तो उसमें कई चीजें उसे खास बनाती हैं। बॉडी लैंग्वेज, कद काठी के अलावा किरदार में ढलना काफी मायने रखता है। विराट कोहली के रोल के लिए उस सितारे की आवश्यकता होगी जो अपने रोल में उतरने के लिए मेहनत से पीछे ना हटता हो।

विराट कोही बनना आसान नहीं है, उनके किरदार में ढलने के लिए छह महीने की मेहनत भी कम होगी। वहीं बायोपिक में तुलना की रियल और रील की तुलना जरूर होती है। ऐसे में अगर रील किरदार रियल से जरा भी कमतर रहा तो मामला खराब हो जाता है। रणवीर सिंह, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर ऐसे सितारे हैं जो मेहनत से पीछे नहीं हटते।

अमित मिश्रा भी हो सकते हैं पसंद

अमित मिश्रा विराट कोहली के किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। अमित अब तक कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं, जिनमे हम दो अंजाने, 1920: द एविल रिटर्न्स, करले प्यार करले, लखनवी इश्क, टाइम आउट आदि शमिल हैं। वहीं विराट कोहली के रोल के लिए राजकुमार राव भी एक पसंद हो सकते हैं। राजकुमार राव ने अलग अलग तरह के किरदारों को पर्दे पर जीवंत करने का काम किया है और उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article