टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शहनाज गिल को फैन्स सुना रहे खरी खोटी, साजिद खान को सपोर्ट करना पड़ा भारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 05:56 PM IST

Shehnaaz Gill gets huge criticism for supporting Sajid Khan: बिग बॉस 16 में साजिद खान के आने के बाद, शहनाज गिल का एक वीडियो दिखाया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से शहनाज गिल को ट्रोल किया जा रहा है।

Image

shehnaaz gill and sajid khan

KEY HIGHLIGHTS
बिग बॉस-16 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है।
साजिद खान को 16वें कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया गया।
शहनाज गिल भी साजिद के सपोर्ट में आगे आईं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस अपने 16वें रोमांचक सीजन के साथ वापस आ गया है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 का पहला एपिसोड भी टेलीविजन पर प्रसारित हो चुका है। शो में एकबार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, वहीं सलमान खान ने बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान को 16वें कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया है। वहीं बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री पर शहनाज गिल उनको सपोर्ट करती दिखीं। जी हां, बिग बॉस 13 की पॉपुलर कटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल ने साजिद का समर्थन किया है। अब साजिद को दिए शहनाज के समर्थन से उनके प्रशंसक काफी परेशान हो गए और इसे लेकर वो सोशल मीडिया पर अपनी निराशा दिखा रहे हैं।

बिग बॉस 16 में साजिद खान के आने के बाद, शहनाज गिल का एक वीडियो दिखाया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से शहनाज गिल को ट्रोल किया जा रहा है। शहनाज गिल के प्रशंसक उन्हें, साजिद खान का समर्थन करते हुए देखकर खुश नहीं थे। क्योंकि हाउसफुल के निर्देशक साजिद का नाम #MeToo के दोषी के तौर पर सामने आ चुका है। अभिनेत्री को इसी के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फैन्स अब ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

साजिद खान को क्यों सुना रहे लोग भला-बुरा

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'यह साजिद खान सोचता है कि वह कुछ बड़े समय से कॉमेडियन है... मुझे उसकी घटिया कॉमेडी और उनकी फिल्मों से हमेशा नफरत थी। 8 महिलाओं ने उस पर मीटू लगाया था तभी 4 साल से घर में था। ये न तो किसी काम के लायक है और न ही मुक्त होने के...।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं #ShehnaazGiIl से प्यार करता हूं लेकिन मुझे अब उससे भी अपराधी साजिद खान का समर्थन करने के लिए नफरत हो रही है। साजिद जैसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। यहां बॉलीवुड में वह एक शो कर रहे हैं और उसके बाद एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.. धिक्कार है।'

आपको बता दें, जिया खान, सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा और लेखिका करिश्मा उपाध्याय उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article