Shahrukh Khan Share Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को 71वां नेशनल अवॉर्ड( 71 th National Film Award) मिला है। यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है जो उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए मिला है। इस उपलब्धि पर एक्टर के फैंस और परिवार के लोग खुशी से झूम रहे हैं। हर कोई किंग खान को जीत की बधाई देता नजर आ रहा है। शाहरुख खान ने भी अवॉर्ड जीतने की अपनी खुशी जाहीर की है। उन्होंने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हुए सभी का धन्यवाद किया। हाथ में चोट लिए शाहरुख खान ने वीडियो बनाई और जवान की टीम का आभार व्यक्त किया। आइए शाहरुख खान की इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
जैसे ही अवॉर्ड की घोषणा हुई अभिनेता की टीम ने वीडियो शेयर कर खुशी जताई। शाहरुख खान के हाथ में स्लिंग बंधा हुआ है और वह चोटिल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में किंग खान सभी का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं आभार , गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं । राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना एक ऐसा पल है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूँगा। जूरी, चेयरमैन, आईएनबी मंत्रालय और उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। उन्होंने आगे कहा कि मैं तुम सभी के लिए अपनी बाहें फैलाकर अपना प्यार सभी के साथ बांटना चाहूंगा, पर मैं थोड़ा अस्वस्थ हूं। पर चिंता मत करो, बस पॉपकॉर्न तैयार रखना, मैं सिनेमाघरों में वापस आऊँगा और जल्द ही देश की गलियों में भी। तो तब तक, बस एक हाथ से तैयार रहो।
आखिर में उन्होंने जवान की टीम का धन्यवाद किया। फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार ( Atlee Kumar) को उन्होंने बधाई दी। साथ ही शाहरुख खान ने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा परिवार जानता है मैं सिनेमा के लिए कितना दीवाना हूँ और उस चक्कर में मैं सभी को भूल जाता हूं। बताते चले कि शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'king' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वह चोटिल हुए हैं।
