बॉलीवुड

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना संग रोमांस करेंगे 44 साल के शाहिद कपूर, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Shahid Kapoor Next Movie: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। ऐसा लगता है कि ये मूवी साल 2026 में मोटी कमाई करने वाली है। इस बीच शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है।

Image

pic credit- instagram

Shahid Kapoor Next Movie: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। ऐसा लगता है कि ये मूवी साल 2026 में मोटी कमाई करने वाली है। इस बीच शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में शाहिद इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे।

इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी अब एक और रोमांटिक कॉमेडी में साथ नजर आने वाली है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अमित शर्मा की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी में लीड रोल करेंगे। दोनों ने हाल ही में 'कॉकटेल 2' की शूटिंग पूरी की थी, जिसमें कृति सेनन भी थीं। शूटिंग के दौरान दोनों को साथ काम करने में मजा आया, इसलिए उन्होंने फिर से एक साथ काम करने का फैसला किया। अमित शर्मा, जिन्होंने 'मैदान' और 'बधाई हो' जैसी फिल्में बनाई हैं, इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का बैलेंस होगा।

कब रिलीज हो रही है ओ रोमियो

मूवी में शाहिद-रश्मिका का ऑन-स्क्रीन रिश्ता ज्यादा पर्सनल, इमोशनल और गहरा होगा। फिल्म सुनीर खेतरपाल के 'द वर्मिलियन वर्ल्ड' बैनर तले जियो स्टूडियोज के साथ बन रही है। दोनों अगस्त-सितंबर 2026 से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।'कॉकटेल 2' होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी है। कुछ दिन पहले होमी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग पूरी होने का ऐलान किया और सभी को शुक्रिया कहा। फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि ऑफिशियल डेट अभी नहीं आई है। मालूम हो कि शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article