Shaheen Bhatt-Ishaan Mehra Affairs: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। अभी हाल ही में शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर की है। इस तस्वीर में शाहीन भट्ट एक लड़के के सात नजर आ रही हैं। जिसके बाद से शाहीन भट्ट और मिस्ट्री बॉय के अफेयर को लेकर खबरें चलनी शुरू हो गई है। इस पोस्ट में शाहीन भट्ट मिस्ट्री मैन को बर्थडे विश करती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है आलिया भट्ट के 'जीजा जी'। इस पोस्ट पर आलिया (Alia Bhatt) समेत कई सितारों कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
शाहीन भट्ट ने आज यानी 20 अप्रैल को इशान (Ishaan Mehra) के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में दोनों सूरज की रौशनी में पोज दे रहे हैं, और शाहीन ने इशान के कंधे पर अपनी ठुड्डी रखी हुई है। शाहीन ने पहले भी नए साल की छुट्टियों के दौरान इशान के साथ फोटो शेयर की थी, लेकिन तब उनके चेहरे को छुपाया था। अब जाकर उन्होंने रिश्ते को खुलकर सबके सामने लाया। इशान एक फिटनेस कोच और पुराने अंतरराष्ट्रीय तैराक हैं, जो मुंबई में रहते हैं।