National Film Awards 2025: भारत सरकार ने आज यानी 1 अगस्त को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए विनर्स के नाम अनाउंस कर दिए हैं। इस बार टोटल 332 फीचर और 115 नॉन-फीचर फिल्में रेस में थीं। बता दें कि ये सारी फिल्में 2023 में, यानी 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच रिलीज हुई थीं। काफी समय तक जूरी ने इन फिल्मों को परखा और आज, 1 अगस्त को, शुक्रवार की शाम 4 बजे उन्होंने अपनी फाइनल लिस्ट सरकार को सौंप दी। इस बीच अब विनर्स की लिस्ट सामने आ गई है। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर..
शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। वे विक्रांत मैसी के साथ यह पुरस्कार बांट रहे हैं। फिल्म 12 वीं फेल के लिए विक्रांत को ये अवॉर्ड मिला है। बता दें पहली बार दोनों को नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस खबर से शाहरुख और विक्रांत के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। ये फिल्म सागरिका चक्रवर्ती की असली कहानी पर बेस्ड है। इस खबर को जानने के बाद रानी मुखर्जी के फैंस गदगद हो गए हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट
1-बेस्ट एक्टर - शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
2- बेस्ट एक्ट्रेस - रानी मुखर्जी
3- बेस्ट फीचर हिंदी फिल्म: कटहल
4- बेस्ट साउंड डिजाइन - एनिमल
5- बेस्ट कोरियोग्राफी - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
6-बेस्ट तेलुगु फिल्म - भगवंत केसरी
7-बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर - सैम बहादुर
8-बेस्ट फिल्म क्रिटीक - उत्पल दत्ता (असम)
9-बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर - जवान
10-बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - द केरल स्टोरी
11-बेस्ट मेल सिंगर - बेबी
12-स्पेशल मेंशन - एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) एम आर राधाकृष्णन
13-बेस्ट गुजराती फिल्म - वश
14-बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मान
15-बेस्ट बंगाली फिल्म- डीप फ्रिज
16-बेस्ट ओडिया फिल्म: पुष्करा
17-बेस्ट मराठी फिल्म: श्यामची आई
18-बेस्ट मलयालम फिल्म: उल्झोक्कु
19-बेस्ट कन्नड़ फिल्म: कंदीलु: द रे ऑफ होप
20-बेस्ट ताई फाके फीचर फिल्म- पाई तांग... स्टेप ऑफ होप
21-बेस्ट गारो फीचर फिल्म- रिमदोगितांगा
22-बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म- गोड्डे गोड्डे चा
नॉन फीचर फिल्म के विजेता
1-बेस्ट नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)
2-बेस्ट डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
3-बेस्ट सिनेमैटोग्राफी नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - लिटिल विंग्स (तमिल)
4-बेस्ट आर्ट्स/कल्चर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)
5-बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - गिद्ध द स्कैवेंजर (हिंदी)
6-बेस्ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - शुभअरुण सेनगुप्ता, धुंधगिरी के फूल (हिंदी)
7-बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म अवॉर्ड - गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)
8-बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर (नॉन फीचर) - माउ: द स्पिरिट ऑफ ड्रीम ऑफ चेरॉ (मिजो)
9-बेस्ट स्क्रिप्ट इन नॉन फीचर फिल्म - सनफ्लावर्स वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो (कन्नड़)
10-बेस्ट नॉन फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल वैल्यूज अवॉर्ड - द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
11-बेस्ट वॉइस ओवर इन नॉन फीचर फिल्म - हरिकृष्ण एस (द सैक्रेड जैक: एक्सप्लोरिंग द ट्री विशेज)
12-बेस्ट बायोग्राफिकल/हिस्टोरिकल रीकंस्ट्रक्शन - मो बाउ, मो गांव (सुभाष साहू)
13-बेस्ट एडिटिंग नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - नीलाद्री रॉय, मूविंग फोकस (इंग्लिश)
14-बेस्ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
15-बेस्ट स्पेशल मेंशन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड - नेकल (मलयालम)
