बॉलीवुड

Don 3: हाथ मलते रह गए फरहान, Shah Rukh Khan ने इस कारण मारी एक्शन एंटरटेनर को लात

Shah Rukh QUITS Don 3: निर्माता रितेश सिद्धवानी ने बीते दिनों एक इंटरव्यू देते हुए यह खुलासा किया था कि फरहान अख्तर ने डॉन 3 (Don 3) की कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसके बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस एक्साइटेड हो गए थे। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान फिल्म डॉन 3 का हिस्सा नहीं होंगे।

Image

Shah Rukh Khan not Doing Don 3

Shah Rukh QUITS Don 3: बॉलीवुड डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों डॉन 3 की कहानी पर काम कर रहे हैं। उनके दोस्त और निर्माता रितेश सिद्धवानी ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि फरहान अख्तर जल्द ही डॉन 3 की कहानी पूरी कर लेंगे, जिसके बाद यह मूवी शुरू की जाएगी। जब से रितेश सिद्धवानी ने डॉन 3 को लेकर खुलासा किया है, तब से ही किंग खान के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस काफी लम्बे समय से डॉन 3 का इंतजार कर रहे हैं, जिस कारण रितेश के बयान ने उनके बीच खुशी बिखेर दी थी।

हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान डायरेक्टर फरहान अख्तर की डॉन 3 का हिस्सा नहीं होंगे। पिंकविला ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में यह दावा किया है कि फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने डॉन 3 को लेकर शाहरुख खान संग कई सारी मीटिंग्स कीं लेकिन वो डॉन 3 करने को तैयार नहीं हुए हैं। शाहरुख खान को लगता है कि वो इस वक्त जिस तरह का सिनेमा करना चाहते हैं, डॉन 3 उस जॉनर की मूवी नहीं है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने शाहरुख खान के साथ डॉन 3 को लेकर कई सारी मीटिंग्स की लेकिन इनके बीच बात नहीं बनी। कोरोना काल के बाद फरहान अख्तर ने किंग खान को कई सारे आइडिया सुनाए लेकिन शाहरुख को लगता है कि डॉन 3 उनके लिए अभी करना संभव नहीं होगा। वो ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जो वर्ल्ड ऑडियंस के लिए बनाई जाएं और डॉन 3 की कहानी इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए नहीं है। शाहरुख खान ने एक्सेल एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों तक अपना संदेश पहुंचा दिया है कि वो डॉन 3 का हिस्सा नहीं होंगे।'

बताते चलें कि किंग खान से न सुनने के बाद फरहान अख्तर ने फैसला किया है कि वो किसी नए स्टार के साथ डॉन 3 बनाएंगे। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बॉलीवुड के डॉन बन चुके हैं और अब मेकर्स नई जनरेशन के किसी स्टाइलिश एक्टर के साथ डॉन 3.0 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article