Jawan New Poster Out Now: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही 'जवान' (Jawan) में नजर आने वाले हैं, जिसकी रिलीज के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस की एक्साइटमेंट थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान इसमें तड़का लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने 'जवान' का नया पोस्टर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
'जवान' के नए पोस्टर में शाहरुख खान और विजय सेतुपति के साथ-साथ नयनतारा का अंदाज भी देखने लायक रहा। जहां शाहरुख खान और विजय सेतुपति स्वैग में नजर आए तो वहीं नयनतारा अपने हाथ में बंदूक ताने दिखाई दीं। इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "साहसी, चमकदार और खतरनाक। 'जवान' विश्वस्तर पर रिलीज हो रही है 7 सितंबर, 2023।" खास बात तो यह है कि शाहरुख खान ने इस पोस्टर को कुछ ही देर पहले शेयर किया था, लेकिन अभी तक इसे 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
'जवान' का पोस्टर देख 'डॉन 3' को भूल बैठे लोग
शाहरुख खान की 'जवान' के पोस्टर ने आते ही ऐसा धमाल मचाया कि लोग 'डॉन 3' के बारे में भी भूल बैठे। एक यूजर ने शाहरुख खान की फिल्म के पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, "डॉन 3 का माहौल शांत कराते हुए खान साहब।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "और इस पोस्टर के साथ 'डॉन 3' की हाइप खत्म करते हुए खान साहब।"
