बॉलीवुड

छात्र आंदोलन का सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंचीं Huma Qureshi, साकिब सलीम भी साथ आए नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 23, 2026, 06:56 AM IST

Huma Qureshi At Jantar Mantar Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हुमा कुरैशी जंतर-मंतर पर नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

हुमा कुरैशी ने किया छात्रों का सपोर्ट (Image Source: Chat GPT)

Huma Qureshi At Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस छात्र आंदोलन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक स्टार्स इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। तो वहीं कुछ स्टार्स जंतर-मंतर भी पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने इस छात्र आंदोलन को लेकर पोस्ट किया था। अब इन सब के बाद एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

जंतर-मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह हुमा कुरैशी का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो में हुमा कुरैशी छात्र आंदोलन का सपोर्ट करने के लिए जंतर-मंतर पर नजर आ रही हैं। इस दौरान हुमा कुरैशी के साथ साकिब सलीम भी नजर आए। हुमा कुरैशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुमा कुरैशी ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

चित्रांगदा सिंह ने भी दिया रिएक्शन

छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर बॉलीवुड के कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। अब चित्रांगदा सिंह ने अभी इसको लेकर पोस्ट किया है। चित्रांगदा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि 'एक देश अपने युवाओं से बड़े-बड़े सपने देखने को कहे और फिर जब उन सपनों पर आफत आए तो चुप्पी साध ले ये नहीं चल सकता। कृपया इन छात्रों की बात सुनिए।

उनकी परेशानियों को संवाद और एक्शन की जरूरत है। उन्हें सिस्टम पर से भरोसा उठने मत दीजिए। वे आप लोगों के पास उम्मीद लेकर आए हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article