Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायगन लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म जन नायगन ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को लेकर बात हो रही है। कोई फिल्म की स्टोरी को लेकर चर्चा कर रहा है, तो किसी को एक्शन सीन्स पसंद आ रहे हैं। लेकिन अब इन सब के बीच फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म जन नायगन पहले दिन कितना कलेक्शन करने वाली है, इसको लेकर रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'NEET को खत्म करना चाहिए...' CJP स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर CM Vijay ने तोड़ी चुप्पी
पहले दिन मचेगा धमाल
थलापति विजय एक बार फिर से अपनी फिल्म जन नायगन को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म जन नायगन की कमाई के आंकड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म जन नायगन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। खबरों के मुताबिक थलापति विजय की फिल्म जन नायगन पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म केवल तमिल वर्जन से ही 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली है। कमाई के इन आंकड़ों के सामने आने के बाद मेकर्स और फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म जन नायगन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Jana Nayagan: सीएम विजय का दिखा सुपर से ऊपर वाला लुक, जना नायकन की रिलीज डेट अनाउंस
दुनियाभर में बजेगा डंका
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में धमाल मचाने वाली हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म जन नायगन का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रहने वाला है। अगर फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती है तो शाहरुख खान की मूवी पठान का रिकॉर्ड टूट जाएगा। फिल्म पठान ने 104 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आपको बता दें कि थलापति विजय की इस फिल्म को तमिल के साथ-साथ हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज किया जा रहा है।
