बॉलीवुड

Pathaan box office Day 11: बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी पठान, Aamir Khan की Dangal को पछाड़ा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 5, 2023, 12:01 PM IST

Pathaan become Bollywood biggest blockbuster: पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपनी रिलीज के पहले 10 दिनों में बेहद अच्छा प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। अपने दूसरे शनिवार के दौरान फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

Image

pathaan day 11

Pathaan box office day 11 Collection 400 crore: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिख रही है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आखिरकार आमिर खान के दंगल कलेक्शन को पार कर जाएगी। पठान के साथ लगभग चार साल के अंतराल के बाद शाहरुख खान ने बड़े परदे पर कमबैक किया है। यह फिल्म लगातार अपने शानदार कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ रही है।

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपनी रिलीज के पहले 10 दिनों में बेहद अच्छा प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। अपने दूसरे शनिवार के दौरान फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और 11वें दिन इसने 23 करोड़ रुपये कमाए है। इसी के साथ फिल्म ने आसानी से 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक फिल्म पठान की कुछ कमाई 401.15 करोड़ रुपये हो गई है।

इसके साथ ही पठान ने दंगल के 387 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पठान बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी है। ये अब केजीएफ 2 और बाहुबली 2 के कलेक्शन पर नजरें गड़ाए हुए है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार पठान, दंगल से आगे निकलकर नंबर 1 हिंदी फिल्म बन गई है। पठान के शनिवार के कलेक्शन को देखते हुए यह नेशनल सीरीज में 70.36% की वृद्धि देखी गई है।

पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ आए हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित है और यशराज फिल्म्स द्वारा बनाई गई है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में चौथी किस्त है। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को तमिल और तेलुगु में डब किए गए वर्जन के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान ने एक धमाकेदार कैमियो किया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article