बॉलीवुड

Scam 2010 first look: Subrata Roy पर बन रही वेब सीरीज का 1st Look हुआ रिलीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 12, 2026, 06:06 PM IST

डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपनी स्कैम वेब सीरीज की अगली कड़ी स्कैम 2010 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जो सुब्रत रॉय 'सहारा' पर आधारित है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ बोडके लीड में दिखेंगे।

Image

Scam 2010 first look: Subrata Roy पर बन रही वेब सीरीज का 1st Look हुआ रिलीज

सोनी लिव ऐप की सुपरहिट फ्रेंचाइजी द स्कैम एक बार फिर से दर्शकों के बीच में आने के लिए तैयार है। इस फ्रेंचाइजी का नया चैप्टर स्कैप 2010 का लेटेस्ट पोस्टर दर्शकों के सामने है, जिसमें एक्टर सिद्धार्थ बोडके मशहूर दिवंगत बिजनेसमैन सिब्रत रॉय के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। स्कैम 2010 का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर हंसल मेहता ने किया है, जो इस फ्रेंचाइजी के पिछले दो चैप्टर भी बना चुके हैं। बीते दोनों चैप्टर्स ने लोगों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी, जिसके बाद हंसल ने तीसरा चैप्टर बनाने का फैसला लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'तुम्हारी प्लेट हमेशा भरी रहे'-Kareena Kapoor ने अनोखे अंदाज में सौतेली बेटी Sara Ali Khan को विश किया बर्थडे

डायरेक्टर हंसल मेहता ने स्कैम 2010 के बारे में बात करते हुए कहा है, "स्कैम 2010 महत्वकांक्षाओं, ताकत और अकड़ की कहानी है। इसमें दिखाया जाएगा कि भारत का सबसे बड़ा बिजनेस एम्पायर कैसे बनाया गया, जो भरोसे पर खड़ा था। जैसे ही वो भरोसा खत्म हुआ, वैसे ही इस एम्पायर का क्या हुआ? इसमें दर्शकों को एक ऐसे एम्पायर की कहानी दिखाई देगी, जो एक आदमी के दिमाग की उपज था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan की SVC63 में हुई Sagarika Ghatge की एंट्री

Subrata Roy की उत्थान और बर्बादी की कहानी दिखाएगा शो Scam 2010

हंसल मेहता का अपकमिंग वेब शो स्कैम 2010 दर्शकों को सुब्रत रॉय के उत्थान और बर्बादी की कहानी दिखाएगा। एक वक्त था जब सुब्रत रॉय पूरी दुनिया सहारा श्री के नाम से जानती थी। सुब्रत रॉय ने आम आदमियों के भरोसे के दम पर अरबों का बिजनेस खड़ा किया था और जब वो भरोसा टूटा तो ये बिजनेस भी खत्म हो गया। सुब्रत रॉय ने जहां अमीरी का शीर्ष देखा था, वहीं आखिरी दिनों में उन्हें जेल की दीवारे भी देखनी पड़ी। डायरेक्टर हंसल मेहता का शो स्कैम 2010 सुब्रत रॉय की इसी कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगा।

End of Article