सलमान की अपकमिंग एक्शन ड्रामा SVC63 लगातार बड़ी होती जा रही है। कुछ समय पहले इस फिल्म में साउथ अदाकारा नयनतारा की एंट्री हुई थी, जो सलमान खान के साथ लीड रोल प्ले करती दिखेंगी और अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे भी शामिल हो चुकी हैं। मेकर्स ने हाल ही में सागरिका को सलमान खान की फिल्म के लिए साइन किया है, जो मूवी में अहम रोल प्ले करती दिखेंगी। सागरिका घाटगे को दर्शकों के बीच में फिल्म चक दे इंडिया से पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने एक हॉकी प्लेयर का किरदार प्ले किया था। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan को मां नहीं बोलती हैं Sara Ali Khan
Sagrika Ghatge ने ज्वाइन की Salman Khan की फिल्म
वैरायटी इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट के जरिए बताया है कि सागरिका घाटगे को डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली को एक अहम किरदार के लिए साइन किया है। काफी सोच विचार के बाद ये फैसला लिया गया है। फिल्म में उनका किरदार क्या होगा, अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सागरिका लम्बे समय से फिल्मों से दूर हैं और माना जा रहा है कि सलमान खान की मूवी उनका सफल कमबैक कराएगी। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'साहब लोमड़ी है...' Kangana Ranaut के रडार पर आए Naseeruddin Shah
Salman Khan को SVC63 से है काफी उम्मीदें
एक दौर था जब सलमान खान जिस फिल्म को हाथ लगाते थे, वो सुपरहिट हो जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई है। ऐसे में वामशी की अपकमिंग एक्शन ड्रामा से उन्हें काफी सारी उम्मीदें हैं। सलमान खान के साथ-साथ उनके फैंस भी मान रहे हैं कि ये मूवी जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी तब टिकिट विंडो पर भीड़ लग जाएगी और एक बार फिर से भाईजान का दौर वापस आएगा। वामशी की एक्शन ड्रामा के साथ-साथ सलमान खान के पास इस वक्त मातृभूमि जैसी बायोपिक भी है, जो जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी।
