बॉलीवुड

'The Raja Saab' से होने जा रहे 'Dhurandhar' के क्लैश पर Sanjay Dutt ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं चाहता हूं दोनों फिल्में..

Sanjay Dutt on Dhurandhar-The Raja Saab’s Clash: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर संजय दत्त ने प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के होने जा रहे बॉक्स ऑफिस पर चुप्पी तोड़ दी है। संजय दत्त ने बताया कि वो नहीं चाहते हैं कि इन दोनों फिल्मों की टक्कर हो।

Image

Sanjay Dutt (Pic Credit: Instagram/duttsanjay)

Sanjay Dutt on Dhurandhar-The Raja Saab’s Clash: संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। 65 साल की उम्र में संजय दत्त एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में उनकी पैन-इंडिया मूवी 'केडी-द डेविल' का टीजर जारी हुआ है, जिसे फैन्स पसंद कर रहे हैं। प्रेम के निर्देशन में बन रही इस मूवी में संजय दत्त के साथ द्रुवा सरजा, शिल्पा शेट्टी और रेशमा नानैया सहित कलाकार अहम रोल्स में नजर आएंगे। 'केडी-द डेविल' के टीजर लॉन्च पर संजय दत्त ने प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की 5 दिसंबर के दिन होने जा रही टक्कर पर बड़ा बयान दिया है।

'केडी-द डेविल' के टीजर लॉन्च पर संजय दत्त ने दोनों फिल्मों के होने जा रहे क्लैश पर कहा, 'मैं चाहता हूं कि इन फिल्मों का क्लैश ना हो और वे भी यही चाहते हैं। हर फिल्म की अपनी जर्नी होती है। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने इतने सारे किरदार प्ले किए हैं।'

बताते चलें 'द राजा साब' के साथ संजय दत्त रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का भी अहम हिस्सा हैं। दोनों फिल्मों के बारे में संजय दत्त ने कहा, 'यह काफी अमेजिंग है क्योंकि मैं दो अलग-अलग तरह के किरदार निभा रहा हूं। 'धुरंधर' में मैं जो किरदार निभा रहा हूं, वह 'राजा साहब' से बिल्कुल अलग है।'

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की बात करें तो इसमें संजय दत्त के साथ-साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'द राजा साब' में प्रभास के साथ संजय दत्त को ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और बोमन ईरानी लीड रोल्स में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article